नगर नियोजन एवं लेखन कला - हड़प्पा सभ्यता - प्राचीन भारतीय इतिहास Pdf Download

नगर नियोजन एवं लेखन कला - हड़प्पा सभ्यता - प्राचीन भारतीय इतिहास Pdf Download


Table of Contents 👇


नगर योजना / हड़प्पा सभ्यता में नगर नियोजन🔥

 ➤ हड़प्पा संस्कृति की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण विशेषता थी- इसकी नगर योजना प्रणाली। 
➤ नगरों में सड़कें व मकान विधिवत् बनाये गये थे। मकान पक्की ईंटो से निर्मित होते थे तथा सड़कें सीधी थी। 
➤ प्रत्येक सड़क और गली के दोनों ओर पक्की नालियाँ बनायी गयी थी। नालियाँ पक्की व ढ़की हुई थी। 
 यहाँ प्राप्त नगरों के अवशेषों से पूर्व और पश्चिम दिशा में दो टीले मिले हैं। 
पूर्व दिशा में स्थित टील पर नगर या फिर आवास क्षेत्र के साक्ष्य मिले हैं, जबकि पश्चिमी टीले पर गढ़ी अथवा दुर्ग (Citadel) के साक्ष्य मिले हैं। 
➤ सिन्धु सभ्यता में सड़कों का जाल नगर को कई भागों में विभाजित करता था। 
सड़कें पूर्व से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण की ओर जाती हुई एक दूसरे को समकोण पर काटती थी। 
➤ यहाँ के मकानों में स्नानागार प्राय: उस भाग में बनाये जाते थे जो सड़क अथवा गली के निकटतम होते थे। 




लेखन कला 🔥

 ➤ हड़प्पाई लिपि का सर्वाधिक पुराना नमून 1853 में प्राप्त हुआ था। पर स्पष्टत: यह लिपि 1923 तक प्रकाश में आयी। 
➤ सिन्धु लिपि में लगभग 64 मूल चिह्न एवं 250 से 400 तक अक्षर हैं जो सेलखड़ी की आयताकार मुहरों, ताँबे की गुटिकाओं आदि पर मिले हैं। 
➤ यह लिपि चित्रात्मक थी जिसे अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है।
 ➤ इस लिपि में प्राप्त बड़े लेख में लगभग 17 चिह्न हैं। 
➤ इस लिपि की प्रथम लाइन दायें से बायें तथा द्वितीय लाइन बायें से दायें लिखी गयी है। 
यह तरीका ‘बाउस्ट्रोफिडन’ (Boustrophedon) कहलाता है। 

शिल्पकला से संबंधित स्थल

Also Read 👇👇🔥

हड़प्पा सभ्यता

Click here


हड़प्पा सभ्यता का क्षेत्रीय विस्तार


सिंधु सभ्यता के प्रमुख स्थल : नदी, उत्खननकर्ता एवं वर्तमान स्थित


नगर योजना तथा लेखन कला


सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक तथा धार्मिक जीवन   


हड़प्पा सभ्यता के महत्त्वपूर्ण प्रमाण और सम्बद्ध स्थल, हड़प्पा सभ्यता से मिले साक्ष्य 

हड़प्पा सभ्यता का पतन

Click here


JOIN US NOW🔥


Post a Comment

Previous Post Next Post