Indian Economy Most Important MCQ - VST

Indian Economy Most Important MCQ. भारतीय अर्थव्यवस्था Most Important MCQ, VST.


1. भारतीय अर्थव्यवस्था की परम्परागत विशेषता है:

(अ) कृषि की प्रधानता, 

(ब) निम्न प्रति व्यक्ति आय,

(स) जनसंख्या आधिक्य, 

(द) सभी। 


2. भारतीय अर्थव्यवस्था का प्राथमिक क्षेत्र सम्बन्धित है:

(अ) कृषि से,

(ब) उद्योग से.

(स) सेवाओं से, 

(द) किसी से नहीं। 


3. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में स्थान है:

(अ) पहला,

(ब) दूसरा,

(स) तीसरा, 

(द) सातवां।


4. भारत में विश्व की कुल भूमि का .....

(अ) 4.24 प्रतिशत,

(ब) 6.42 प्रतिशत,

(स) 2.42 प्रतिशत है,

(द) इसमें से कोई नहीं।


5. भारत में जनसंख्या घनत्व है:

(अ) 382 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी,

(ब) 340 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी,

 (स) 329 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी. 

(द) इनमें से कोई नहीं।


6. भारत में सर्वाधिक लिंग अनुपात वाला राज्य है:

(अ) तमिलनाडु,

(स) आन्ध्र प्रदेश,

(ब) केरल,

(द) दिल्ली।


7. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में स्थान है:

(अ) पहला,

(ब) दूसरा,

(स) पांचवा,

(द) सातवां ।


8. भारत में सर्वाधिक वन क्षेत्र किस राज्य में है:

(अ) अरूणाचल प्रदेश,

(ब) मध्य प्रदेश,

(स) उत्तर प्रदेश,

(द) इनमें से कोई नहीं ।


9. निम्नलिखित में से क्या नियोजन के लिए आवश्यक नहीं है?

(क) पूर्व निर्धारित उद्देश्य

(ख) निश्चित समयावधि

(ग) कीमत तंत्र

(घ) निश्चित संसाधन


10. भारत में आर्थिक नियोजन निम्नलिखित ढांचे में लागू किया गया: -

(क) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था

(ख) मिश्रित अर्थव्यवस्था

(ग) समाजवादी अर्थव्यवस्था

 (घ)साम्यवादी अर्थव्यवस्था


11. किस योजना में संवृद्धि दर सर्वाधिक थी? 

(क) छठवीं

 (ख) आठवीं

 (ग) नवीं 

(घ) दसवीं


12. दालों की प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन उपलब्धता नियोजन काल में

(क) बढ़ी है

(ख) घटी है

 (ग) स्थिर रही है


13. दसवीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत कृषि तथा सम्बद्ध क्षेत्रों का परिव्यय में कितना प्रतिशत हिस्सा है - 

(a) 20%

(b) 25%

(c) 26%

(d) 35%

उत्तर (a) 20%


14. भारत देश में दसवीं पंचवर्षीय योजना के अन्त तक कितने टन खाद्यानों की आवश्यकता थी।

(a) 2400 लाख टन 

(b) 2500 लाख टन

(c) 2300 लाख टन

(d) 2250 लाख टन

उत्तर (c) 2300 लाख टन


15. भारत में 2006-07 तक कुल कितने प्रतिशत सिंचाई क्षमता का प्रयोग किया गया

a. 95 प्रतिशत

b. 85 प्रतिशत

c. 75 प्रतिशत

d. 65 प्रतिशत

उत्तर - (b)


16. 2009-10 में केन्द्र सरकार द्वारा सिचाई कार्यक्रमों में कितने रूपये ऋण सहायता के रूप में दिए गये -

a. 34, 784 करोड़

b. 35, 874 करोड़

c. 32,684 करोड़

d. 31, 874 करोड़

उत्तर- (a)


17. सन् 2008-09 में कितने लाख टन दालों की उपज की गयी थी

a. 990 

b. 440 

c.150

d. 400

उत्तर (c)


18. खुद काश्त की परिभाषा में निम्न में से किन बातों पर बल देना चाहिए

(a) पूरी लागत का वहन करना

(b) श्रम को जुटाना

(c) भूमि की स्वयं काश्त करना

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर ( d)


19.निम्न में से कौन सा कारण भारत में बुरी कृषि विपरण का कारण है -

(a) किसानों की निर्धनता 

(b) ऋणग्रस्तता 

(c) मण्डियों की ऋणात्मक परिस्थितियाँ

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर (d)


20. कृषि विपरण में सुधार हेतु किस एक्ट की स्थापना की गयी है

(a)M.R.T.P. Act 

(b) Model APMC Act 

(c) M.R.P. Act 

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर (b)


प्रश्न 01: अर्थव्यवस्था से क्या आशय है ? 

उत्तर: अर्थव्यवस्था एक ऐसा ढांचा है जिसके अन्तर्गत देश की आर्थिक क्रियाओं का संचालनकिया जाता है।


प्रश्न 02: योजनाकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना में क्या परिवर्तन आये हैं ?

उत्तर: योजनाकाल में अर्थव्यवस्था में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान कम हुआ है जबकि द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र का योगदान बढ़ा है।


प्रश्न 03: जनसंख्या नीति से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: जनसंख्या नीति में जनसंख्या के परिमाणात्मक एवं गुणात्मक दोनों पहलुओं का अध्ययन किया जाता है।


प्रश्न 04: लिंग अनुपात से क्या आशय है ?

उत्तर: लिंग अनुपात से आशय एक देश की जनसंख्या में पुरूषों के तुलना में स्त्रियों की संख्या है। इसे स्त्री-पुरूष अनुपात भी कहा जाता है।


प्रश्न 05: प्राकृतिक संसाधनों से क्या आशय है ?

उत्तर: प्राकृतिक संसाधनों से तात्पर्य उन निशुल्क उपहारों से है जो प्रकृति द्वारा मनुष्य को प्रदान किये गये हैं।


प्रश्न 06: भारत में कौन-कौन से खनिज पाये जाते हैं ?

उत्तर: भारत में अभ्रक, मैंगनीज, कच्चा लोहा, मैगनेसाइट, कोयला, जिप्सम, लाइमस्टोन, लिग्नाइट, बॉक्साइट, क्रोमाइट आदि खनिज पदार्थ पाये जाते हैं।


प्रश्न : रिक्त स्थान भरिए ।

(क) अध्ययन की दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था को........ भागो में बांटा जाता है।

(ख) वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक योगदान......... दिया है।

(ग) भारत की सरकार ने...........पंचवर्षीय योजना में समावेशी विकास की अवधारणा को स्वीकार किया है। 

उत्तर: (क) तीन, (ख) तृतीयक, (ग) ग्यारहवीं ।


JOIN US NOW👇



Post a Comment

Previous Post Next Post