प्राचीन भारत - सिंधु घाटी सभ्यता - विस्तार - नगर योजना - राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक जीवन - लेखन कला - संबंधित स्थल - प्रमुख साक्ष्य

प्राचीन भारत - सिंधु घाटी सभ्यता / हड़प्पा सभ्यता - विस्तार - नगर योजना - राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक जीवन - लेखन कला - संबंधित स्थल तथा प्रमुख साक्ष्य।



सिन्धु घाटी सभ्यता

इस सभ्यता के लिए तीन नाम का प्रयोग किया जाता है -
1. सिन्धु सभ्यता।
2. सिन्धु घाटी की सभ्यता।
3. हड़प्पा सभ्यता।
सर्वाधिक उपयुक्त नाम हड़प्पा सभ्यता है। 
यह नाम देते समय पुरातात्त्विक साहित्य के गैर-भौगोलिक पक्ष को ध्यान में रखा गया है, क्योंकि किसी अज्ञात संस्कृति का नामकरण उस स्थल के नाम पर ही किया जाता है जहाँ उसे सर्वप्रथम पहचाना जाता है।
➤ इस सभ्यता की सीमा रेखा उत्तर में जम्मू-कश्मीर के मांदा से लेकर दक्षिण में नर्मदा के मुहाने तक (भगतराव) तथा पूर्व में उत्तरप्रदेश के आलमगीरपुर से पश्चिम में सुतकागेंडोर तक विस्तृत है। 
➤ इस सभ्यता का क्षेत्रफल 12,99,600 वर्ग किमी. था। इसकी पूर्व से प्श्चिम तक की लम्बाई 1600 किमी. तथा उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 1100 किमी. थी। 
➤ इस सभ्यता का आकार त्रिभुजाकार था। 
➤ इस सभ्यता की खोज का श्रेय रायबहादुर दयाराम साहनी को दिया जाता है। 
➤ इस सभ्यता को प्राक्-ऐतिहासिक (Proto-Historic) अथवा कांस्य (Bronze) युग में रखा जा सकता है। 
➤ इस सभ्यता के निवासियों को द्रविड़ एवं भूमध्य-सागरीय प्रजाति के अन्तर्गत रखा गया है। 
➤ रेडियो कार्बन 'C-14' जैसी नवीन वैज्ञानिक विश्लेषण पद्धति के द्वारा इस सभ्यता का सर्वमान्य काल 2350 ई.पू.-1750 ई.पू. माना गया है। 
➤ इस सभ्यता का सर्वाधिक पूर्वी पुरास्थल आलमगीरपुर (जिला मेरठ, उत्तरप्रदेश) , पश्चिमी पुरास्थल सुतकागेंडोर (बलूचिस्तान) , उत्तरी पुरास्थल मांदा (जिला अखनूर, जम्मू-कश्मीर) एवं दक्षिणी पुरास्थल दाइमाबाद (जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र) है। 
➤ अब तक भारतीय उपमहाद्वीप में इस सभ्यता के लगभग 1000 स्थानों का पता चला है जिनमें से कुछ ही परिपक्व अवस्था में प्राप्त हुए हैं। 
इन स्थानों में से केवल छह को ही नगर की संज्ञा दी जाती है। 
ये हैं- हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चान्हूदड़ो, लोथल, कालीबंगा (कालीबंगन) एवं बनवाली। 
➤ स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भारत में हड़प्पा संस्कृति के सर्वाधिक स्थल गुजरात में खोजे गये हैं।

Also Read 👇👇🔥
हड़प्पा सभ्यता


हड़प्पा सभ्यता का क्षेत्रीय विस्तार

Click here
सिंधु सभ्यता के प्रमुख स्थल : नदी, उत्खननकर्ता एवं वर्तमान स्थित
Click here


नगर योजना तथा लेखन कला


सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक तथा धार्मिक जीवन


हड़प्पा सभ्यता के महत्त्वपूर्ण प्रमाण और सम्बद्ध स्थल, हड़प्पा सभ्यता से मिले साक्ष्य 
हड़प्पा सभ्यता का पतन


हड़प्पा सभ्यता का पतन

सभ्यता के अन्त पर विभिन्न मत 
1. जॉर्न मार्शल- प्रशासनिक शिथिलता के कारण इस सभ्यता का विनाश हुआ। 
2. ऑरेल स्टाइन- जलवायु में हुए परिवर्तन के कारण यह सभ्यता नष्ट हो गयी। 
3. अर्नेस्ट मैंक एवं जॉन मार्शल- सिन्धु सभ्यता बाढ़ के कारण नष्ट हुई। 
4. एम.आर. साहनी, राइक्स एवं डेल्स- भू-तात्विक परिवर्तन के कारण यह सभ्यता नष्ट हुई। 
5. डी.डी. कौशाम्बी- मोहनजोदड़ो के लोगों की आग लगाकर हत्या कर दी गयी। 
6. गार्डन चाइल्ड एवं ह्वीलर- सैन्धव सभ्यत विदेशी आक्रमण व आर्यों के आक्रमण से नष्ट हुई।



Search Keyword -
Indus Valley Civilisation
Why is the present day civilisation better than Indus Valley civilisation?
Where did Harappan civilisation settle down?
What is the difference between ancient and modern Indus Valley civilization?
सिंधु घाटी सभ्यता
 वर्तमान सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता से बेहतर क्यों है?
 हड़प्पा सभ्यता कहाँ बसी थी?
 प्राचीन और आधुनिक सिंधु घाटी सभ्यता में क्या अंतर है?


JOIN US NOW🔥



Post a Comment

Previous Post Next Post