Central Problems of the Economy क्या उत्पादन किया जाएं तथा कितनी मात्रा में , उत्पादन कैसे किया जाए उत्पादन किसके लिए किया जाएं

अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याएं - क्या उत्पादन किया जाएं तथा कितनी मात्रा में , उत्पादन कैसे किया जाए उत्पादन किसके लिए किया जाएं


Table of Contents 👇🏻

  • आबंटन की समस्या
  • आर्थिक समस्या
  • केंद्रीय समस्याएं -
    1. क्या उत्पादन किया जाए
    2. उत्पादन कैसे किया जाए
    3. उत्पादन किसके लिए किया जाए
    4. साधनों की अल्प प्रयोग अथवा प्रयोग न करने की समस्या
    5. विकास कैसे किया जाए


अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याएं

आबंटन की समस्या : 

➤साधनों की दुर्लभता के कारण हमें असंख्य पदार्थों में से उन पदार्थों का चुनना होता है जिनके उत्पादन में साधनों को लगाना है इसे दुर्लभता साधनों के आवंटन की समस्या कहते हैं।

आर्थिक समस्या : 

➤विभिन्न पदार्थों के बनाने में उत्पादन के साधनों का आवंटन इस प्रकार किया जाना है जिससे माननीय आवश्यकताओं की अधिकतम संतुष्टि हो सके जिसे आर्थिक समस्या कहा जाता है। इसे मितव्ययिता की समस्या भी कहते हैं।

➤आर्थिक समस्या अर्थशास्त्र का केंद्रीय बिंदु है।

➤आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के कारण -

  • असीमित इच्छाएं
  • सीमित साधन (पूंजी,प्राकृतिक तथा मानवीय साधन आदि)

अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याएं : 🔥

1. क्या उत्पादन किया जाए : साधनों के आवंटन की समस्या :

➤प्रत्येक देश को सर्वप्रथम यह निर्णय लेने होता है की किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए और कितनी मात्रा में किया जाए।

➤इसके अंतर्गत यह तय करने पड़ता है की उपभोक्ता सस्तुओ का उत्पादन किया जाए या पूंजीगत वस्तुओ का, सैनिक वस्तुओ का उत्पादन किया जाए या असैनिक।

➤इसके बाद यह तय करना होता है की उन वस्तुओ का उत्पादन कितनी मात्रा में किया जाए।

2. उत्पादन कैसे किया जाए : तकनीकों के चयन की समस्या

➤इसके अंतर्गत यह निर्णय लेना होता है की वस्तुओ का उत्पादन किस विधि से किया जाए।

➤इसके अंतर्गत यह तय किया जाता है की चुनी गई वस्तुओ का उत्पादन श्रम प्रधान तकनीक के प्रयोग से किया जाए या पूंजी प्रधान तकनीक से किया जाए।

3. उत्पादन किसके लिए किया जाए : राष्ट्रीय उत्पादन के वितरण की समस्या :

➤इसके अंतर्गत यह निर्णय लिया जाता है की समाज के सदस्य में राष्ट्रीय उत्पादन का वितरण कैसे किया जाए।

➤वस्तुओ और सेवाओं को कुल राशि में किस किस को कितना प्रतिशत मिलना चाहिए।

➤गरीब वर्गों के लिए किया जाए या पूंजीपति लोगो के लिए।

4. साधनों की अल्प प्रयोग अथवा प्रयोग न करने की समस्या :

➤इसमें यह देखा जाता है की समाज के समस्त साधनों का पूर्ण रूप से प्रयोग किया जा रहा है या नहीं।

➤पूंजीवादी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के समय उपलब्ध दुर्लभ साधनों का पूर्ण उपयोग नहीं किया जाता।

5. विकास कैसे किया जाए : आर्थिक विकास की समस्या :

➤इसमें यह निर्णय किया जाता है की वर्तमान वर्ष की कुल आय का कितना भाग लोगो द्वारा उपभोग कर लिया जाए और कितना बचाया जाए उसे निवेश कार्य में लगाया जाए।

➤निवेश का न होना ➡️ पूंजी निर्माण शून्य ➡️ राष्ट्रीय उत्पादन व आय कम।

➤विकास के लिए राष्ट्रीय आय का कुछ अंश बचाकर निवेश कार्यों में लगाना।

➤अर्थव्यवस्था को इस बात का निश्चय करना होता है की कितनी मात्रा में कुल उपभोक्ता पदार्थ बनाए जाएं और कितनी मात्रा में कुल पूंजी पदार्थ।

आर्थिक विकास : 

➤उत्पादन क्षमता का बढ़ना और फलतः कुल राष्ट्रीय उत्पाद/आय में वृद्धि होने को आर्थिक विकास कहते है।


Next Post Coming Soon.....

केन्द्रीय समस्याओं का समाधान के लिए उत्पादन संभावना वक्र का प्रयोग किया जाता है।


JOIN US NOW👇



Post a Comment

Previous Post Next Post